उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) शाहजहांपुर– काँट, भावलखेड़ा, कलान व खुदागंज ब्लॉक में मिले मरीज
शाहजहांपुर। जनपद में चार और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। मरीज मिलने से प्रशासन फौरन सक्रिय हो गया। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 11 हो गई है। जिसमें 10 मरीज एक्टिव है एक मरीज इलाज होकर सही हो गया है। हॉट स्पॉट एरिया को पूरी तरह से सील दिया गया है। चार मरीजों में 3 मरीज मुंबई से आये जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए। एक मरीज भावलखेड़ा, मिर्जापुर, खुदागंज, काँट में मरीज मिला है। सभी मरीज 14 मई को मुंबई से वापस आये थे। जिनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वही खुदागंज में कोरोना पॉजिटिव मरीज की बहन भी कोरोना पॉजिटिव पाई है। सभी मरीजों के परिजनों को होम क्वारन्टाइन कर दिया गया है। वही प्रशासन ने सभी हॉट स्पॉट एरिया को सील करके सेनेटाइज किया जा रहा है। वही हॉट स्पॉट एरिया को सील कर दिया गया है। तथा सभी को घरों से निकलने से मना किया गया है।
रिपोर्ट -विजय सिंह शाहजहांपुर
You must be logged in to post a comment.