बहुजन हिताय सेवा समिति NGO लगातार 20 दिनों से दिल्ली आदि राज्यों से आ रहे प्रवासी मजदूरों की सेवा में सहयोग

उत्तर प्रदेश( दैनिक कर्म भूमि )शाहजहांपुर – के बहुजन हिताय समिति के अध्यक्ष प्रताप शंकर वर्मा महामंत्री संत किशोर त्रिपाठी व उनके सहयोगी अत्री त्रिपाठी, रुचि त्रिपाठी ,अंकित दीक्षित, आकाश दीक्षित ,सचिन सिंह आदि लोग मिलकर नेशनल हाईवे बरेली मोड़ पर लगातार 20 दिनों से प्रवासी मजदूरों को भोजन, पानी, मास्क, सैनिटाइजर ,आदि चीजें प्रवासी मजदूरों को देकर उनका सहयोग कर रहे हैं बहुजन हिताय सेवा समिति के अध्यक्ष प्रताप शंकर वर्मा ने कहा कि भारत कोरोनावायरस महामारी से जूझ रहा है उसमें हम सभी का सहयोग करने की जरूरत है जो कि हम व हमारी समिति कर रही है प्रवासी मजदूरों की मदद करना हमारी जिम्मेदारी है और यह सेवा निस्वार्थ करते रहेंगे महामंत्री संत किशोर त्रिपाठी ने कहा है कि हमें बीमारी से लड़ना है बीमार से नहीं

रिपोर्ट -अनुपम अग्निहोत्री शाहजहांपुर