उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट- प्रेम प्रकाश, अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन, प्रयागराज महोदय द्वारा जनपद चित्रकूट भ्रमण के दौरान रसिन भरतकूप चित्रकूट-बांदा बॉर्डर एवं मुरका बरगढ़ चित्रकूट प्रयागराज बॉर्डर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा बॉर्डर बैरियर में लगे पुलिसकर्मियों को आने-जाने वाले वाहनों को चेक करने हेतु निर्देशित किया गया ।
महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अंकित मित्तल की उपस्थिति में आई0टी0आई0 कॉलेज शिवरामपुर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण को दौरान महोदय द्वारा क्वारन्टाइन किये गये लोगों से खाने-पीने की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी तथा उनकी आवश्यक व्यवस्थाओं की पूर्ति हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा सभी से पूछा गया कि समय-समय पर चैक-अप किया जाता है कि नहीं। क्वारंटाइन किये गये व्यक्तियों से समय-समय पर साबुन से हाथ धुलने, मास्क का प्रयोग करने तथा सोशल डिस्टेन्सिंग मेन्टेन रखने की अपील की गयी।
इसके पश्चात महोदय द्वारा कर्वी शहर के हॉट-स्पॉट क्षेत्र भरतपुरी का निरीक्षण किया गया । हॉट-स्पॉट एरिया में निवासित व्यक्तियों से बताया गया कि यदि बहुत ही आवश्यक कार्य हो तभी अपने घर से निकले, घर से निकलते समय मास्क का अवश्य प्रयोग करे तथा सोशल डिस्टेन्सिंग बनाये रखने हेतु बताया गया । बैरियर डियूटी में लगे कर्मचारियों को निर्देश दिये कि कोई भी बेवजह बाहर निकलकर न घूमे तथा आवश्यक कार्य से बाहर जाने वाले व्यक्तियों को मास्क लगाकर ही जाने दे।
इसके पश्चात महोदय द्वारा कैम्प कार्यालय में पीआरवी 2035 थाना राजापुर के कर्मियों को अपने कर्तव्य का पालन करते हुये अल्प समय 08 मिनट में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर घायल व्यक्ति की जान बचाये जाने पर प्रशस्ति पत्र एवं 250 रुपये नगद पुरुस्कार राशि से सम्मानित किया गया। दिनांक 30.05.2020 को कालर राजधर पाण्डेय की सूचना पर पीआरवी 2035 कर्मियों द्वारा बाइक पर जा रहे व्यक्ति जो रोड एक्सीडेन्ट से घायल हो गया था को अल्प समय 08 मिनट में एम्बुलेन्स के माध्यम से अस्पताल पहुंचाकर घायल की जान बचायी गयी। इस उत्कृष्ट कार्य-प्रदर्शन पर एडीजी जोन प्रयागराज महोदय द्वारा पीआरवी 2035 पर कार्यरत 1.मु0आ0 मोहम्मद हुसैन व 2. आरक्षी दुर्गेश कुमार को प्रशस्ति-पत्र एवं नगद पुरस्कार राशि 250-250/-रुपये प्रदान किया गया।
इसके पश्चात महोदय द्वारा कैम्प कार्यालय में अंकित मित्तल पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट की उपस्थिति में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर/राजापुर के साथ कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुये गोष्ठी की गयी। गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। (1). महोदय द्वारा नगरानी समिति में सदस्यों के अलावा जनता के लोगों को जोड़ने हेतु बताया गया ।
(2). महोदय द्वारा एण्टी रोमियो स्कवायड को पुनः प्रभावी करने हेतु निर्देशित किया गया ।*
(3). महोदय द्वारा सोशल प्लेटफार्म पर निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया ।
(4). C-PLAN में जुड़े हुए लोगों से थाना स्तर पर प्रतिदिन वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुने तथा उनके शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करें ।
*इसके पश्चात महोदय द्वारा थाना मऊ का आकस्मिक निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक थाना मऊ को निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिये गये-*
(1). महोदय द्वारा थाना कार्यालय में रजिस्टरों का अवलोकन कर अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया ।
(2). महोदय द्वारा महिला हेल्प डेस्क में रजिस्टर का अवलोकन किया तथा कार्यरत महिला आरक्षी से आज आने वाली महिला फरियादियों के बारें में जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिये गये ।
(3). महोदय द्वारा थाना परिसर एवं भोजनालय/बैरक/शौचालय में साफ-सफाई का निरीक्षण किया ।
(4). महोदय द्वारा थाना परिसर में आने वाले फरियादियों के लिए हाथ धुलवाने एवं उनके लिए मास्क की व्यवस्था का निरीक्षण किया ।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.