उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट-पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के निर्देशन में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अजीत प्रताप सिंह चौकी प्रभारी शिवरामपुर तथा उनकी टीम द्वारा ग्राम मछरिया के पास से अभियुक्त 1. बड़का पटेल पुत्र गया प्रसाद पटेल 2.कंचन पटेल पुत्र रामस्वरूप पटेल निवासीगण मछरिया थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट को 10-10 लीटर कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली कर्वी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*बरामदगीः-*
20 लीटर कच्ची शराब
*बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीमः-*
1. अजीत प्रताप सिंह चौकी प्रभारी शिवरामपुर
2. आरक्षी शिवनरेश द्विवेदी
3. आरक्षी मयंक तिवारी
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.