उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट/जिलाधिकारी शेषमणि पांडे ने ट्रैफिक चौराहा कर्वी में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत गंगा स्वयं सहायता समूह विकासखंड करबी के ग्राम पड़री की रिंकू देवी द्वारा माक्र्स बेचने के स्टाल का अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिला से जानकारी की अभी तक कितने माक्र्स की बिक्री की है इसमें उक्त महिला ने बताया कि अभी तक 200 माक्र्स की बिक्री हुई है। जिलाधिकारी ने पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना माक्र्स पहने जो भी लोग यहां से निकले उनका चालान करा कर इस स्टाल से माक्र्स खरीदने के निर्देश दें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कर्वी अश्विनी कुमार पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार, डी सी एन आर एल एम राम उदरेज यादव सहित संबंधित लोग मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.