उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) सीतामढ़ी: कोतवाली कोइरौना थाना क्षेत्र के महर्षि बाल्मीकि गंगा तट पर सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद सैकड़ों की संख्या में गंगा स्नान करने पहुंचे। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते आए दिन प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि आप लोग सामाजिक दूरी बनाकर रखें। और मास्क का प्रयोग करें। ताकि कोरोना जैसी महामारी से बचा जा सके। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है। यही दृश्य सीतामढ़ी महर्षि बाल्मीकि गंगा घाट पर देखने को मिली। बिना मास्को लगाए सूर्य ग्रहण समाप्त होते ही गंगा स्नान करने पहुंचे लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए दिखे। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सीतामढ़ी गंगा घाट पर सूर्य ग्रहण को समाप्त होते ही भारी संख्या में महिलाये व पुरुषों ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए देखे जा रहे हैं। एक साथ लोग गंगा स्नान करते हुए नजर आए। लगातार लोगों से अपील किया जा रहा है कि आप लोग सामाजिक दूरी को बनाकर रखें।
जिला प्रभारी विजय तिवारी सीतामढ़ी भदोही
You must be logged in to post a comment.