थानाध्यक्ष बक्शा ने चौपाल लगाकर लोगों की सुनी समस्या व मौके का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि )जौनपुर

नौपेड़वां, जौनपुर। जिले के बक्शा थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने सड़ेरी व चकपटैला गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना, थानाध्यक्ष लोगो को समझाते हुए कहा छोटी छोटी समस्या को आपस में बैठकर उसे निपटा लेना चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि पास पड़ोस में भाईचारे का व्यवहार रहना चाहिए जिससे आपस में शान्ति बनी रहे।
इसके बाद उन्होंने महाराज निषाद व चेतनारायण यादव का नाली के विवाद ( बरसात के पानी को लेकर) हुए विवाद का मौके पे जाकर निरीक्षण किया व उसका निस्तारण किया।
इस मौके पर अशोक यादव ( B.D.C) जय कुमार तिवारी,देव नारायण यादव, मनोज कुमार यादव (प्रधान) संदीप कुमार यादव आदि लोग मौजूद थे।

पंकज विश्वकर्मा रिपोर्टर जौनपुर