मुलायम सिंह के जन्म दिवस पर मनाएंगी प्रसपा।।

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) रायबरेली लालगंज के रणगांव मे स्मैक विक्रेताओं पर कार्यवाही करने से क्यों बच रही पुलिस
रायबरेली- व्यापारीगण एवं क्षेत्रीय पुलिस ने मिलकर पोलोथीन जागरूकता रैली निकाली
रायबरेली-रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र मे भाजपा नेता ने महिला से किया बलात्कार रायबरेली। सपा संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्म दिवस प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) एकता दिवस के रूप में मनाएगा। इसी को लेकर प्रसपा नेताओं ने पार्टी कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया।
प्रसपा जिलाध्यक्ष रज्जू खान एडवोकेट ने कहा कि आगामी 22 नवम्बर को राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश पर मुलायम सिंह यादव का जन्म दिवस पार्टी कार्यालय में एकता दिवस के रूप में मनाया जायेगा।
श्री खान ने पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को प्रातः 11 बजे कार्यालय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है। बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा, राम सिंह यादव, अर्शी खान, शकील पहलवान, शहनाज बानो आदि लोग उपस्थित रहे।

हिंदी दैनिक कर्म भूमी
रिपोर्ट श्रवण कुमार रायबरेली