पुलिस द्वारा 24 घंटे के अन्दर अपहृत लड़की बरामद-

उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर

नेवढिया,जौनपुर पुलिस अधीक्षक, जनपद जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर के निर्देशन मे एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के कुशल पर्यवेक्षण मे उ0नि0 संतोष कुमार, थानाध्यक्ष थाना नेवढिया जौनपुर के नेतृत्व मे उ0नि0 रामसुन्दर मौर्य मय हमराही म0का0 अर्पिता मिश्रा के थाना नेवढिया जनपद जौनपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 मु0अ0सं0-136/2020 धारा 363 भादवि का सफल अनावरण करते हुए अपहृता को नियमानुसार अन्दर 24 घण्टे मे बरामद कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बरामद करने वाली पुलिस टीम –
उ0नि0 संतोष कुमार राय, थानाध्यक्ष उ0नि0 रामसुन्दर मौर्य , म0का0 अर्पिता मिश्रा थाना नेवढ़िया जौनपुर।