टॉप-10 अपराधी बुद्धराज अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट-पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के निर्देशन में टॉप-10/मफरूर/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में संजय उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक थाना भरतकूप के मार्गदर्शन में उ0नि0 दिनेशचन्द्र तिवारी तथा उनकी टीम द्वारा टॉप-10 अपराधी बुद्धराज पुत्र रामसजीवन निवासी आमनार का पुरवा मजरा मऊ(ब) थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट को 01 अदद तमंचा 12 बोर व 02 अदद तमंचा के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना भरतकूप में मु0अ0सं0 80/2020 धारा 03/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।
अभियुक्त बुद्धराज का अपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0 3358/09 धारा 147/148/149/307 भादवि0 व 12/14 डीएए एक्ट
2. मु0अ0सं0 3363/09 धारा 05/25 आर्म्स एक्ट
3. मु0अ0सं0 3385/10 धारा 10 जी सीआरपीसी
4. मु0अ0सं0 492/17 धारा 147/504/506 भादवि0
5. मु0अ0सं0 640/17 धारा 452/354/504/506 भादवि0
6. मु0अ0सं0 880/17 धारा 324/3323/504/506 भादवि0
7. मु0अ0सं0 80/2020 धारा 03/25 आर्म्स एक्ट
बरामदगी:-
1. 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर
2. 02 अदद कारतूस
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1. उ0नि0 दिनेशचन्द्र तिवारी थाना भरतकूप
2. उ0नि0 गणेश गुप्ता
3. आरक्षी विजय यादव

 

ब्यूरो रिपोर्ट अश्विनी कुमार श्रीवास्तव चित्रकूट