उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर
जौनपुर: जिले के सिरकोनी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर इजरी निवासी कांता यादव के पुत्र जिलाजीत यादव (25) पुलवामा में मंगलवार की रात आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए है।जवान आरआर 53 बटालियन में सिपाही के पद पर तैनात था।मंगलवार की रात 2 बजे पुलवामा में हुई आतंकी मुठभेड़ में जिलाजीत शहीद हो गए और उनके एक साथी को भी गोली लगी।आतंकी मुठभेड़ में सैनिकों ने एक आतंकी को मार गिराया।
सुबह जवान के शहादत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। जिलाजीत की तीन वर्ष पहले शादी हुई थी और उनका एक छ माह का बेटा भी है। शहीद के पिता का दो वर्ष पहले निधन हो गया था।पूरे परिवार की जिम्मेदारी जिलाजीत के ऊपर ही थी।जिलाजीत अपने पिता के इकलौते बेटे थे। पूरा गांव गम की लहर में डूबा हुआ है शहीद के पत्नी व मां रो रो कर बुरा हाल है शुक्रवार की सुबह 9,30बजे शव पहुंचा वहां पर बहुत अधिक जनसंख्या में जन सैलाब उमड़ा हैं
शव पहुंचते ही जिलाजीत अमर रहे भारत माता की जय व पकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगने लगें उसके बाद आर्मी व पुलिस के जवान द्वारा शलामी दी गई पत्नी मां बहन व चाचा को शहीद जवान का मुख दिया गया और

छः माह पुत्र द्वारा पुष्प अर्पित करा कर श्रद्धांजलि दी गई नेता व जौनपुर के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी गिरीश यादव विधायक पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय सपा जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव सभी नेता के द्वारा श्रद्धांजलि दी गई प्रभारी मंत्री ने बताया कि सरकार के द्वारा पत्नी को 3500000 व माता को 1500000 रुपए का सहायता राशि सरकारी नौकरी उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा दी गई है और शहीद के नाम पर एक रोड का निर्माण पर शहीद स्मारक बनवाया जाएगा सपा जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव जी ने कहां की शहीद को एक करोड़ की सहायता प्रदान की जाए उन्होंने बताया कि यह एक समाजवादी सिपाही भी है शव की अन्तिम यात्रा में हजारो से अधिक जनसंख्या मेंयुवा माता बहनों व बुजुर्गों श्रद्धांजलि अर्पित की
You must be logged in to post a comment.