बापू के रूप में बच्चों ने दिया एकता का संदेश

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। रामबाग पार्क में गांधी जयंती पर नन्हे बच्चों ने बापू के विचारों को अपने अंदाज में जीवंत कर दिया। पी रोड स्थित धर्म प्रसार जन कल्याण समिति के निःशुल्क स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने महात्मा गांधी का रूप धारण कर अहिंसा, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।

बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। किसी ने गांधी जी का रूप धारण किया तो किसी ने उनके विचारों को अपने शब्दों में सामने रखा। कार्यक्रम के बाद बच्चों को खाने-पीने की सामग्री वितरित की गई। सामग्री मिलते ही बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने लायक थी।
कार्यक्रम संस्था के संस्थापक पंडित गौरव शास्त्री के मार्गदर्शन और मुख्य शिक्षिका नैंसी वर्मा के संयोजन में हुआ। पंडित गौरव शास्त्री ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण किसी बच्चे की पढ़ाई रुकनी नहीं चाहिए। संस्था इसी उद्देश्य से जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध करा रही है।
कार्यक्रम में भारतीय रक्षक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रूद्र सक्सेना, राष्ट्रीय महासचिव अमित शुक्ला, राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप मिश्रा और संतोष जी मौजूद रहे। वक्ताओं ने बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उनमें प्रेम, एकता व सेवा के संस्कार विकसित करने को गांधी जी के विचारों को आगे बढ़ाने का माध्यम बताया।
अंत में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ शिक्षा और मानव सेवा को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर

Leave a Reply