उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट- पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वरि0उ0नि0 अशोक कुमार निगम थाना मानिकपुर व उनकी टीम द्वारा अभियुक्त शनि कुमार पुत्र सन्तराम व सशील कुमार पुत्र ब्रजराज निवासीगण छेरिहा खुर्द थाना मारकुण्डी जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया ।
उल्लेखनीय है कि दिनाँक 16/17.08.2020 की रात्रि प्रेमिका के विवाद को लेकर ग्राम छेछरिया थाना मारकुण्डी के कुछ युवकों द्वारा ग्राम रामपुर में ललित पुत्र शंकर यादव निवासी रामपुर को अवैध तमंचा व नकली तमंचा के साथ मारपीट करने के उद्देश्य से घेर लिया था, ग्राम वासियों की लामबंदी के कारण सफल नहीं हो सके। उक्त सूचना पर थाना मानिकपुर में मुकदमा धारा 352/504/506 भादवि0 पंजीकृत किया गया। आज दिनाँक 20.08.2020 की शाम वरि0उ0नि0 थाना मानिकपुर को मुखबिर द्वारा सूचना पर उक्त घटना में सम्मिलित अभियुक्त शनि कुमार पुत्र सन्तराम व सशील कुमार पुत्र ब्रजराज निवासीगण छेरिहा खुर्द थाना मारकुण्डी जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया। घटना में सम्मिलित तीन अभियुक्तों को पूर्व में अवैध तमंचा कारतूस व नकली तमंचा के साथ गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1. व0उ0नि0 अशोक कुमार निगम थाना मानिकपुर
2. उ0नि अनिल कुमार साहू
3. उ0नि0 सुरेश कुमार यादव
4. आरक्षी अरविन्द कुमार मौर्य
ब्यूरो रिपोर्ट अश्विनी कुमार श्रीवास्तव चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.