यूपी बी.एड. प्रवेश परीक्षा का परिणाम 5 सितम्बर को घोषित किया जाएगा,21 सितम्बर से काउंसलिंग।

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) अयोध्या। उत्तर प्रदेश बी.एड प्रवेश परीक्षा 2020के नतीजे 5सितम्बर को जारी किए जायेंगें। नौकरी के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया 21सितम्बर से शुरू की जाएगी। लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से गुरुवार को यह प्रस्तावित कार्यक्रम जारी किया गया है। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत अभ्यर्थियों के नतीजे घोषित होने के बाद अपने पंसद कालेज चुनने का मौका दिया जाता हैं। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करना होगा।5750रूपये शुल्क जमा करना होता है‌।इस शुल्क में 750रूपये काउंसलिंग फीस होती है। बाकी के 5 हजार कालेज को भेज दिया जाता हैं। राज्य
प्रवेश सम्वनयक प्रो.अमित बाजपेई ने बताया कि इस बार ईडब्ल्यूएस की 10%सीट पर भी प्रवेश लिए जायेंगे।इनकी रैंकिंग अलग से जारी की जाएगी।

पवन कुमार चौरसिया ब्यूरो अयोध्या मंडल।