शहीद स्मारक अगरौरा पर शहीदों को किया गया नमन

उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि ) जौनपुर

-बक्शा जौनपुर।- 16 अगस्त 1942 धनियामऊ पुल काण्ड में शहीद जमींदार सिंह की अगली कड़ी में उसी घटना के आगे 23 अगस्त 1942 को अगरौरा में शहीद रामपदारथ चौहान,,रामानंद,,रघुराई,,रामअधार सिंह जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया ।। कार्यक्रम का संचालन करते हुए देवराज पांडेय जी ने वीरो की शहादत को याद करते हुए उनके बलिदान के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता जाहिर की ।। सभा को संबोधित करते हुए शहीद जमींदार सिंह जी के प्रपौत्र डॉ प्रभात विक्रम सिंह ने भारी मन से नमन किया ।।ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुटने का आह्वाहन करते हुए लोगो को भारत को एक बार पुनः विश्वगुरु बनाने के लिए बच्चों की शिक्षा पर जोर देने का आह्वाहन किया ।। इस दौरान बबलू गुप्ता,,राजेन्द्र यादव,,दीपक चौहान,,आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे ।।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अच्छेलाल चौहान जी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया ।।