ढौलम में डोल एकादशी का कोरोनावायरस जैसी भयंकर वैश्विक बीमारी महामारी को लेकर इस बार नहीं होगा आयोजन।

राजस्थान ( दैनिक कर्म भूमि ) बारा छिपाबड़ोद उपखंड एवं तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढौलम में हर वर्ष लगने वाले डोल एकादशी मेला इस बार नहीं लगेगा कोविड-19 की पालना करते हुए एवं कोरोनावायरस जैसी भयंकर वैश्विक बीमारी महामारी को लेकर इस बार नहीं होगा आयोजन। ग्राम पंचायत ढोलम के सरपंच एवं पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों ने ग्राम पंचायत के लेटर पैड पर आदेश जारी करते हुए बताया गया है कि ग्राम पंचायत डोलम पर हर वर्ष लगने वाले डोल एकादशी मेले का इस बार नहीं होगा आयोजन हर साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता था डोल एकादशी ओर लगता था मैला लेकिन इस बार कोविड 19 कोरोना महामारी के कारण राजस्थान सरकार के आदेशानुसार एकादशी एवं डोल मैला का आयोजन नहीं किया जाएगा तथा एकादशी एवं डोल मैला पर ग्रामवासियों से अपील है कि एकादशी डोल ग्यारस पर्व दिनांक 29 अगस्त शनिवार को अपने अपने घरों पर ही पुजा अर्चना कर घर पर रहें सुरक्षित रहे। अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकले यदि किसी व्यक्तियों के द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ भाड़ करते हुए पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल मेंली जाएगी जिसका जिम्मेदार स्वंय होगा आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो तेजाजी मंडल के द्वारा तेजाजी के स्थान पर सामाजिक दूरी बनाते हुए पुजा अर्चना करवाई जाए ओर देवविमान निकालते समय देवविमान के इदो व्यक्तियों एवं एक ट्रैक्टर संचालक को ही अनुमति है।ओर वह भी सामाजिक दूरी के साथ तथा देवविमान के तेजाजी प्रांगण में देवविमानों की पुजा अर्चना करते समय सभी धर्म प्रेमी बंधुओं को अवगत कराया जाता है कि देवविमानों की पुजा अर्चना करते समय सभी सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए मास्क लगाकर कोविड-19 की पालना करें एवं सेनेटाइजर का भी प्रयोग करें। एवं सभी मंदिरों के संचालकों को भी सुचना दी गई है की किसी भी मंदिरों में किसी भी प्रकार का ध्वनी प्रदूषण न करें और अगर ग्राम पंचायत के आदेश की अवहेलना करते हुए पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।ओर इसके अलावा हैयर ड्रैसिंग चाय की दुकान खिलोने की दूकान शोपिंग सेंटर साड़ी की दुकान जेरोक्स फोटो एवं अन्य किसी भी प्रकार की दुकान को झलझूलनी एकादशी के दिन पूर्णतया बंद रखें। अगर उस दिन कोई दुकानदार दुकान खोलता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। आवश्यक सेवाएं की दुकानें जैसे किराने की दुकान दुध की डेयरी और चिकित्सा संबंधी सेवाएं सुचारू रूप से चालू रहेगी। ओर सब्जी की दुकानें गांव से बाहर सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क पहनकर सामाजिक दूरी के साथ लगाए। तथा सभी महिलाएं पुरुष एवं बच्चे बच्चियां कोविड 19 की पुरी तरह से पालना करें सामाजिक दूरी बनाए रखें।

रिपोर्टर कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद