उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकर नगर। भारतीय जन संघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी की संगठन को टांडा नगर सहित पूरे विधान सभा में खड़ा करने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले, हर कार्यकर्ता के विषय में चिंतन और मनन करने वाले स्तम्भ, टांडा नगर के प्रमुख व्यवसाई, लोकतंत्र सेनानी तेज प्रकाश जायसवाल का बृहस्पतिवार को सुबह 5 बजे लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो जाने से भाजपा खेमे में शोक की लहर दौड़ गई है।
लोक तंत्र सेनानी तेज प्रकाश जायसवाल का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ बृहस्पतिवार को मुबारकपुर स्थित महादेव घाट पर किया गया।श्री जायसवाल के शव यात्रा और राजकीय सम्मान के साथ हुए अंतेष्ठी में भाजपा जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा, क्षेत्राधिकारी आलापुर,तहसीलदार सतोष कुमार ओझा,टाण्डा कोतवाली प्रभारी संजय पान्डेय भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्त शामिल रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने तेज प्रकाश जायसवाल के निधन को भाजपा की अपूर्णनीय क्षति बताया है।जिला अध्यक्ष ने कहा कि श्री तेज प्रकाश जायसवाल जी टांडा नगर सहित पूरे विधान सभा के लिए स्तम्भ थे।उनके निधन से जो रिक्ती हुई है उसकी पूर्ति असम्भव है।तेज प्रकाश जायसवाल के निधन पर उनके साथी रहे टांडा नगर के भाजपा नेता आनंद अग्रवाल ने कहा है कि उनके निधन से व्यक्तिगत रूप से आहत हूं। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व सांसद हरिओम पांडेय, विधायक संजू देवी व मिथिलेश त्रिपाठी, रिंशू सोनी,सभासद राजेश सलूजा,भाजपा नगर अध्यक्ष अनुराग जायसवाल,रिकू गौड़,नगर उपाध्यक्ष गौतम उपाध्याय,आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।
रिपोर्ट-विमलेश विश्वकर्मा अंबेडकर नगर
You must be logged in to post a comment.