नवागत थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने संभाला बक्शा थाने का कार्यभार

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर

नौपेड़वा (जौनपुर) जिले में हाल ही में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार द्वारा पुलिस महकमे में किए गए फेरबदल के पश्चात बक्शा थानाध्यक्ष रहे विजय शंकर सिंह का तबादल खुटहन में हो जाने के पश्चात ही पवारा में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रहे मनोज कुमार को थानाध्यक्ष बक्शा की जिम्मेदारी सौंपी गई। बक्शा नवागत थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ शान्ति व सौहार्द का माहौल बना रहे, यही हमारी प्राथमिकता है। सम्प्रदायिकता को बढ़ावा देने वाले को किसी भी दशा में नही बख्शा जाएगा। कानूनी प्रक्रिया व नियमों का पालन न करने वालों के साथ कड़ाई से निपटा जाएगा व आम जनता सहित क्षेत्र के सम्भ्रांत लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पुलिस व जनता के बीच सीधा संवाद होगा ताकि प्रत्येक वो व्यक्ति जो किसी भी किस्म से पीड़ित किया जा रहा उसको न्याय दिलाते हुए जनता का विश्वास पुलिस महकमे के प्रति जगाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
और फरियादियों की मदद कर उनके समस्याओं का समाधान करना हर सम्भव प्रयास रहेगा।