पुलिस कर्मियों का पे ग्रेड बढ़ाने की पछाड़ सरपंच ने की मांग

राजस्थान (दैनिक कर्म भूमि) बारा छिपाबड़ोद उपखंड एवं तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पंचायत की सरपंच सरिता मूलचंद शर्मा ने राज्य सरकार से पुलिस कर्मियों का वेतन पे ग्रेड 2400 से 3600 करने की मांग की वही सरिता मूलचंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया गया है कि पुलिस कर्मियों का वेतन पे ग्रेड 2400 से बढ़ाकर 3600 रुपए किया जाए जिसको लेकर ग्राम पंचायत पछाड़ के लेटर पैड पर मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम भिजवाकर पुलिस कांस्टेबल पद शासन प्रशासन के कार्य ही मुख्य कड़ी है पुलिस कर्मियों की लंबें समय से मांग है कि उनका पे ग्रेड बढ़ाया जाए वर्तमान कोरोना काल में भी पुलिस का कार्य सराहनीय रहा है और किसी से छिपा नहीं है इनका कार्य 24 घंटे सेवा देने में लगा है। लेकिन फिर भी पुलिस को उक्त पद को 24 सो पे ग्रेड पर ही संतोष करना पड़ रहा है। ओर इनकी सेवाएं वाकई सराहनीय रही है।यह पुलिस विभाग हर छोटी-बड़ी मुसीबतों में भी जनता के सामने सर्दी गर्मी बरसात हो या फिर अकाल राहत कार्य हो या फिर वर्तमान समय में चल रही कोरोना वायरस जैसी भयंकर वैश्विक महामारी बीमारी के दौरान भी पुलिस अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कर रही है।ओर जनता को सेवा देने के लिए चौबीस घंटे तत्पर तैयार हैं। लेकिन फिर भी इनको चौबीस सो पे ग्रेड पर ही संतोष करना पड़ रहा है।जिसको लेकर ग्राम पंचायत पछाड़ सरपंच श्रीमती सरिता मूलचंद शर्मा ने राजस्थान सरकार से पे ग्रेड चौबीस सौ से बढ़ाकर छत्तीस सो रुपए करने की अनुशंसा की है।इस दौरान कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष मूलचंद शर्मा ने भी पुलिस कर्मियों की मांग को लेकर राज्य सरकार से मांग की है।

रिपोर्टर कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद