कृषि भूमि पट्टा में फर्जीवाड़ा करवा करवा लेने पर, ग्रामीणों में आक्रोश कृषी भूमि पर फर्जी पट्टा करा कर अनाधिकृत तरह से कब्जा संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से करा दिया गया फर्जीवाड़ा ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर होते हुऐ भी कैसे करवा लिए फर्जी पट्टा,
देखिये कैसे बना हरि प्रसाद से हरी लाल, फिर बन गया हरि प्रसाद सुल्तानपुर से आखिर कैसे पहुँचा
प्रयागराज से फूलपुर छाता डीह गांव फूलपुर तहसील क्षेत्र में लगभग पांच बीघा पट्टों का फर्जी प्रकरण आया प्रकाश में, फूलपुर जमीन संबंधी फर्जीवाड़ों के क्रम में पांच-पांच बीघों की फर्जी पट्टों की फाइल तैयार कर, कब्जा कर लिया गया है, चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है।मामले में चौंकाने वाला तथ्य यह है कि जिस व्यक्ति का नाम हरि प्रसाद S/O राम खेलावन है वह पूर्व में ग्राम पंचायत अधिकारी पद से रिटायर्ड है ग्रामीणों का आरोप लगभग पच्चीस बीघे में है कब्जा पहले,अपना नाम बदला फिर अपनी पत्नी का नाम, बदला फिर भाई और रिस्तेदार के नाम पट्टा करवा लिया संपूर्ण प्रकरण भू-अभिलेखागार के कर्मचारियों की मिलीभगत से वर्षों पहले फर्जी ढंग से तैयार हुए फर्जी पट्टे को जारी कर दिया गया था।
1. हरी प्रसाद पुत्र स्व0 राम खेलावन ने लगभग पांच बीघा पट्टा ग्राम छाता में अपना नाम बदल कर पत्रावली में हरीलाल पुत्र राम सेवक के नाम से पट्टा करवा लिया लेकिन जब रिटायर्ड हुआ नायाब तहसीलदार, लेखपाल से मिल कर के हरीप्रसाद करा लिया और ( ग्राम पन्चायत अधिकारी) के पद से रिटायर्ड के बाद अपना सही नाम हरी प्रसाद पुत्र राम खेलावन खतौनी में दर्ज करा लिया
2. इसके साथ साथ भी बताते चलूं की हरी प्रसाद ने अपनी पत्नी कलावती देवी का नाम बदल कर पट्टा लेते समय
कमलावती देवी के नाम पांच बीघा कृषि भूमि पट्टा करा लिया
3. हरि प्रसाद सिंह ने अपने भाई अम्बिका प्रसाद पुत्र राम खेलावन सिंह के नाम भी पांच बीघा कृषि भूमि पट्टा करवा लिया जो हरि प्रसाद के कब्जे में है
जो कि अम्बिका प्रसाद अपने जनपद सुल्तानपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मंगरा में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत रहे
4. वही हरिप्रसाद सिंह ने अपने रिश्तेदार कहें तो सगे साढू राजेंद्र बहादुर पुत्र गंगादीन के नाम पांच बीघा कृषि भूमि को पट्टा करा लिया,यह भी भूमि हरिप्रसाद सिंह के ही कब्जे में है
ग्रामीणों व वर्तमान ग्राम प्रधान ने बताया की छाता डीह गाँव में राजेंद्र बहादुर पुत्र गंगादीन के नाम का कोई व्यक्ति नहीँ है
वहीँ गाँव के लोगों का आरोप है की हरि प्रसाद सिंह आज भी बीस बीघा में कब्जा है अपने व अपने रिस्तेदारों के नाम पर फर्जी तरह से कृषि भूमि अधिग्रहण कर लिया है कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत से आज तक कोई कार्यवाही नहीं हो पायी।
रिपोर्ट:- शिव बहादुर यादव प्रयागराज
You must be logged in to post a comment.