उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) अयोध्या। उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन अब पूरी तरह खत्म हो गया है। अब रविवार को भी दुकानें खुलेंगी। अब बाजारों की साप्ताहिक बंदी की पूर्व निर्धारित व्यवस्था लागू होगी। बाजार सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक खोले जाएंगे।
अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके निर्देश अफसरों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में जो भी विकास की योजनाएं चल रही हैं, उन्हें गति दी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को तेजी से बढ़ाया जाना चाहिए।
पवन कुमार चौरसिया ब्यूरो अयोध्या मंडल।
You must be logged in to post a comment.