प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने सरेनी पुलिस पर लगाए आरोप

उत्तर प्रदेश( दैनिक कर्म भूमि)- सरेनी थाना क्षेत्र के धूरेमऊ गाँव में लंबे अरसे से हो रहे अवैध कामों से नाराज ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा ग्रामीणों ने चल रहे अवैध काम में पुलिस की संलिप्तता भी बताइ।
सरेनी थाना क्षेत्र में लंबे अर्से से चल रहे अवैध कच्ची शराब और जिस्मफरोशी के धंधे को लेकर ग्रामीण एकजुट हो गए ग्रामीणों ने गांव की ही एक स्त्री व उसकी पुत्री पर अवैध काम करने का आरोप लगाया है साथ ही उक्त संपूर्ण प्रकरण मे पुलिस की संलिप्तता पर नाराजगी जताई ग्रामीणों का कहना है कि उक्त संबंध में जब पुलिस को सूचित किया जाता है तो चालान की कार्रवाई कर पुलिस इतिश्री कर लेती है देखें क्या कुछ कहा ग्रामीणों ने

संवाददाता निरंजन मौर्य लालगंज रागनी