उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर
जौनपुर । केराकत थाना क्षेत्र में अपराध रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है।केराकत तहसील क्षेत्र के लेखपाल व लेखपाल संघ के मंत्री सतीश कुमार को कुछ लोगों ने अपहरण करने का प्रयास किया। पीड़ित लेखपाल सतीश कुमार ने बताया कि केराकत क्षेत्र के मझिली ग्राम निवासी आलोक सिंह व कौशलेंद्र प्रताप सिंह पुत्र रविंद्र सिंह निवासी मानिकपुर व एक अन्य अज्ञात द्वारा उनका अपहरण करने का प्रयास किया गया। जब आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाई तो वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इसकी सूचना थाना चन्दवक पर लेखपाल संघ के लोगों ने दे दी थी। इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी केराकत से की गई।
You must be logged in to post a comment.