सट्टेबाज को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर

जौनपुर : थाना कोतवाली पुलिस ने 02 सट्टेबाज को 09 मोबाईल व 02 रजिस्टर के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्र0 नि0 संजीव कुमार मिश्रा, नि0 उदय प्रताप सिंह मय हमराह के साथ सुतहट्टी चौराहे पर अपराध व अपराधियो के बारे में बात चित कर रहे थे कि मुखवीर की सूचना पर थाना स्थानीय के राजा साहब के पोखरे के पास मुहल्ला वाजिदपुर उत्तरी मे एक बारगी दविश देकर दो अभियुक्तो को सट्टेबाजी के दौरान 09 मोबाइल व 02 रजिस्टर एवं 510 रु0 के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 412/20 धारा -419/420 भादवि0 व 13 सार्वजनिक जुआ अधि0 भादवि बनाम 1.शैलेश कुमार अग्रहरि पुत्र हिरन चन्द 2.विमल कुमार पुत्र यश किशोर निवासीगण गणेश गंज ,थाना कोतवाली कटरा, जनपद जौनपुर 3.राकेश पुत्र अज्ञात निवासी रतनगंज ,थाना कोतवाली कटरा, जनपद मिर्जापुर 4.अंकुर पुत्र अज्ञात निवासी मुकेरी बाजार,थाना कोतवाली कटरा, जनपद मिर्जापुर 5.नीथू पुत्र अज्ञात निवासी मुकेरीबाजार थाना कटरा शहर जनपद मीरजापुर 6. गोलू पुत्र अज्ञात निवासी गंगापार थाना कटरा शहर जनपद मीरजापुर पंजीकृत किया गया।

अभिषेक शुक्ला उत्तर प्रदेश सम्पादक