उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) लालगंज : आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एशो. इकाई लालगंज के संगठन ने आज एक बैठक कर संगठन को मजबूती देने के लिए कर्मठ और तेजतर्रार शिक्षा मित्र सुनील कुमार वर्मा को कार्यवाहक अध्यक्ष पद के लिए सभी उपस्थिति शिक्षामित्रों ने ध्वनिमत से मनोनीत किया, तथा शिक्षामित्र साथियों ने फूलमाला से सम्मान किया और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। कार्यवाहक अध्यक्ष ने सभी को यह भरोसा दिलाया की वह संगठन को मजबूती प्रदान करेगें तथा शिक्षामित्रों की समस्याओं को हल कराने का भरपूर प्रयास करेगें तथा आप सभी के साथ हमेशा खडे़ रहेगें बैठक में बाबू शंकर वर्मा, सुनील त्रिवेदी, संजेश मिश्र, मदन कुमार, संजय सिंह, महेश मिश्रा, लक्ष्मी शंकर, गीता देवी, रंजना सिंह, अमितेश कुमारी ,रेखा देवी, मनीष कुमार, कल्पना, संगीता, राजेश, मनोज, शैलेश, अखिलेश, संतोश कुमार आदि शिक्षामित्र उपस्थित रहे सभी ने एक दूसरें का मुंह मीठा कराया तथा शुभकामनाएं दी।
तहसील संवाददाता निरंजन मौर्य लालगंज
You must be logged in to post a comment.