उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) महराजगंज रायबरेली। बृहस्पतिवार को सुबह-सुबह हुई दर्दनाक घटना, कच्ची दीवार गिरने से 28 वर्षीय महिला की हुई दर्दनाक मौत, मौत से परिजनों सहित क्षेत्र में मचा कोहराम चारों तरफ शौक की लहर। बताते चलें कोतवाली क्षेत्र के पहरेमऊ गांव निवासिनी रोहिनी 28 वर्ष पत्नी अर्जुन निर्मल के ऊपर सुबह कच्ची दीवार गिर गई जिससे रोहिनी की दर्दनाक मौत हो गई मौत की खबर से चारों तरफ कोहराम मच गया घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वही लगातार रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण कच्ची दीवार महिला के ऊपर गिर गई जिससे महिला कि मौत हो गई महिला का पति अर्जुन निर्मल मुंबई में प्राइवेट जॉब करता है। मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीराम ने बताया घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है। महिला कि दर्दनाक मौत के बाद 5 वर्षीय पुत्र आयुष का रोरो कर बुरा हाल है इस छोटी सी उम्र में मासूम ने अपनी मां को खो दिया।
जिला कार्यालय प्रभारी सर्वेश कुमार मौर्य रायबरेली
You must be logged in to post a comment.