उत्तर प्रदेश( दैनिक जन्मभूमि) बहराइच के मैदान में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया।युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी पाए गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरु की है।आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव मैदान में फेंका गया है।*मामला दरगाह थानाक्षेत्र का है।* थानाध्यक्ष मधुप नाथ मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र के गेंदघर मैदान में एक 22 वर्षीय युवक का शव पाया गया है। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान गुलामअली पूरा मुहल्ला निवासी चांद बाबू के रूप में हुई है।उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी पाकर परिवार जन भी मौके पर पहुंच गए थे।समाचार लिखे जाने तक परिवारजन ने कोई तहरीर नहीं दी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम आने के बाद मौत के कारण भी स्पष्ट हो जाएंगे। एसओ ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है,जल्द ही घटना का राज पास कर दिया जाएगा।
रिपोर्ट राष्ट्रीय हेड राजेश कुमार मौर्य बहराइच उत्तर प्रदेश
You must be logged in to post a comment.