उत्तर प्रदेश( दैनिक कर्म भूमि बहराइच मेंआज तहसील महसी के अंतर्गत बाँसगढी में अवैध खनन हेतु किसानों के उत्पीड़न व उपजिलाधिकारी महसी तथा थानाध्यक्ष खैरीघाट के तानाशाही रव्वये के खिलाफ आज पूर्व विधायक के० के० ओझा के* *नेतृत्व में 11बजे आमरण अनशन बैठने के लिए जैसे ही पूर्व विधायक के० के० ओझा, नि० जिलाध्यक्ष छात्रसभा नंदेश्वर नंद यादव , पूर्व प्रबुद्ध सभा अध्यक्ष हर्षित त्रिपाठी, प्रबुद्ध सभा जिलाध्यक्ष जितेंद्र दीक्षित* , *अज्जू बाजपेयी, नीरज शुक्ला, कौशल आर्या, बाँसगढ़ी के किसान साथी रामलाल,राजेन्द्र यादव*, *मंगरे,माताप्रसाद सहित सैंकड़ो की संख्या में लोग
कलेक्ट्रेट गेट पर पहुँचे। वहाँ पर पहले से मौजूद पुलिस प्रशासन द्वारा तानाशाही बलपूर्वक रोक दिया गया जिस पर सपा नेता* *व किसान गेट पर ही अनशन पर बैठ गए* । *अनशन पर बैठते ही जिला* *प्रशासन सिटी मजिस्ट्रेट ने 15 सदस्यीय प्रतिनिधियों की टीम को अंदर बुलाकार वार्ता किया तथा 13 दिन का समय* *जनप्रतिनिधियों व किसानों से मांगा और कहा कि 13 दिन में सभी समस्याओं का निराकरण कर देंगे आश्वासन मिलने के बाद सभी ने अनशन समाप्त किया*। *इस अवसर पर पूर्व विधायक के०के० ओझा ने कहा कि यदि 13 दिनों में* *बाँसगढी के किसानों की समस्याओं का समाधान नही हुआ तो हम समाजवादी लोग प्रशाशन की ईंट से ईंट बजा देंगे*। *नि० छात्रसभा जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद* *यादव ने कहा कि SDM* *महसी वह थानाध्यक्ष खैरीघाट किसानो के साथ उत्पीड़न करना बंद करे नही तो* *यह आंदोलन लखनऊ के राजभवन तक दस्तक देगा*।

*पूर्व अध्यक्ष प्रबुद्ध सभा हर्षित त्रिपाठी ने कहा भाजपा सरकार* *के जिम्मेदार लोगों की मिलीभगत से किसानों का उत्पीड़न हो रहा है जिसे तत्काल रोका जाय। इस अवसर पर प्रबुद्ध सभा जिलाध्यक्ष जितेंद्र दीक्षित* , *अज्जू बाजपेयी, नीरज शुक्ला, कौशल आर्या, बाँसगढ़ी के किसान साथी रामलाल,राजेन्द्र यादव, मंगरे,माताप्रसाद सहित लोग उपस्तिथि रहे*।
रिपोर्ट राष्ट्रीय हेड राजेश कुमार मौर्य बहराइच उत्तर प्रदेश
You must be logged in to post a comment.