उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) अयोध्या।
अयोध्या जनपद के सांसद लल्लू सिंह कृषि बिल 2020 के संबंध में किसानों के मन में भ्रम को दूर करने के उद्देश्य से आज चौपाल के माध्यम से संवाद करेंगे ।
भाजपा सोहावल पूर्वी मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी ने बताया कि एक बजे मंगलसी , दो बजे खिरौनी, इसके बाद मजनवा तदोपरांत अरकुना मंदिर पर एवं करेरू गांव में चौपाल के माध्यम से किसानों से सीधे मुखातिब होकर किसान बिल के संबंध में आमजनमानस में व्याप्त भ्रम को दूर किया जायेगा।
इस अवसर पर भाजपा सोहावल मंडल पुर्वी अध्यक्ष अरुण तिवारी तथा विनोद कुमार गौड़ मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सुहावल पश्चिम मंडल ने किसानों से बड़ी से बड़ी संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।जिससे किसान अपनी बातों को सीधे भाजपा सांसद लल्लू सिंह और अन्य भाजपा पदाधिकारियों से पूछ सकेंगे।
रिपोर्ट-पवन कुमार चौरसिया
ब्यूरो अयोध्या मंडल।
You must be logged in to post a comment.