नाजायज गांजा के साथ अपराधी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर

जौनपुर : थाना लाइन बाजार पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को दो सौ ग्राम नाजायज गांजे के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर के दिशा-निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में उ0नि0 विनोद कुमार अंचल मय हमराह विशेषरपुर चौराहा पर संदिग्ध वाहनो व व्यक्तियो की चेकिंग कर रहे थे कि जरिये मुखबीर सूचना मिली की एक व्यक्ति सफेद रंग की अपाची मोटर साइकिल से केराकत की तरफ से आने वाला है जिसके पास झोले मे नाजायज गाँजा है, अगर आप लोग जल्दी करे तो उस व्यक्ति को नाजायज गांजे साथ पकडा जा सकता है। मुखबीर खास की इस सूचना पर विश्वास कर मय पुलिस बल के साथ रामघाट के पास से हिकमत अमली व एक बारगी दबिश देकर एक व्यक्ति को पकड लिया गया। पकडे गये व्यक्ति से उसका नाम पता पूछते हुये उसकी जामा तलाशी ली गयी तो वह अपना नाम प्रदीप कुमार पुत्र श्री कतवारु राम निवासी तरसण्ड थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर व उसकी जामा तलाशी से एक झोले में एक किग्रा दो सौ ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 307/20 धारा 8/20 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

उत्तर प्रदेश सम्पादक अभिषेक शुक्ला