उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट- मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत विकासखंड कर्वी में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन जनपद नोडल अधिकारी वंदना त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया गया।
जनपद नोडल अधिकारी वंदना त्रिपाठी ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के प्रति हम लोग कटिबद्ध है मिशन शक्ति के अंतर्गत यह कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जो 25 अक्टूबर 2020 के बाद पूरे प्रदेश में 6 माह तक जन जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे उन्होंने कहा कि महिलाएं जागरूक होकर आगे आएं तभी समाज की कुरीतियों से निपटा जा सकता है महिलाओं से कहा कि आप लोग सशक्त होकर कार्य करें कोई भी समस्या हो तो अपने संबंधित थाना पुलिस को अवगत कराएं तत्काल कार्यवाही कराई जाएगी प्रत्येक थाना में महिला हेल्पडेस्क बनाए गए हैं जिसमें आप लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी इसके अलावा हेल्पलाइन 1090, 181, 112, 1098 में भी अपनी समस्याएं दर्ज करा सकती है शासन प्रशासन तत्काल निस्तारण कर आएगा।
कार्यक्रम के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी नीलम सिंह खंड विकास अधिकारी कर्वी राजेश नायक, महिला कल्याण की प्रिया माथुर सहित संबंधित अधिकारी व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.