उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट- अपर जिलाधिकारी जी पी सिंह की अध्यक्षता में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु 17 अक्टूबर 2020 से 25 अक्टूबर 2020 के मध्य जनपद में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शक्ति योद्धा के रूप में योगदान किए जाने वाली महिलाओं व बालिकाओं को आज कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान पत्र वितरण कर शपथ भी दिलाई गई।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि आज यह बड़े गौरव की बात है कि आप लोग महिला उत्थान पर जागरूक करने का कार्य किया है प्रधानमंत्री ने भी आत्मनिर्भर अभियान योजना को लागू किया है महिलाएं इस योजना का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बने आज हमारी महिलाएं आगे बढ़कर कार्य कर रही हैं हमें खुशी है कहा कि मिशन शक्ति अभियान सरकार की मंशा के अनुरूप प्रदेश में नारी सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन के प्रति यह अभियान शासन द्वारा 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलाया गया जिसमें मुख्यमंत्री ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कुछ महिलाओं से वार्ता भी किया था। यह मिशन शक्ति का कार्यक्रम अभी 180 दिन तक चलेगा जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे महिला सशक्तिकरण में जो उत्कृष्ट कार्य किया है उसमें आज यहां पर प्रशस्ति पत्र दिया जा रहा है आप लोग आगे भी कार्य करते रहें महिलाओं के उत्थान पर सभी तहसीलों पर महिला हेल्पडेस्क की भी स्थापना की जा रही है सभी थानों पर व्यवस्था हो गई है जिसमें महिलाओं की समस्याओं का समाधान तत्परता के साथ हो सके।
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी राम बाबू विश्वकर्मा ने सभी अधिकारियों तथा महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।
मिशन शक्ति अभियान के तहत शक्ति योद्धाओं में सामाजिक कार्य में राजेश्वरी देवी, पंचायती राज विभाग में महिलाओं को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने एवं उनकी समस्याओं का निराकरण करने में ग्राम प्रधान सेमरिया जगन्नाथ वासी दिव्या त्रिपाठी, परसौजा प्रेमलता, पुलिस विभाग में महिला हेल्प डेस्क में नियुक्त सोनिका द्विवेदी, पूजा चंदेरिया, श्याम लाली, मंजू पाल, प्रियंका यादव, स्वयं सहायता समूह पर सरिता त्रिपाठी, उद्योग एवं प्रोत्साहन पर रीता त्रिपाठी, शिक्षा विभाग में आराधना सिंह, शहनाज बानो, पूनम श्रीवास्तव तथा बाल विकास पुष्टाहार में आंगनबाड़ी कार्यकत्री मंजू देवी, सहाना बेगम अर्चना सिंह एवं महिला कल्याण विभाग की प्रेरणा श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम, जिला पंचायत राज अधिकारी राजबहादुर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी नरेंद्र मोहन मिश्र, बाल विकास परियोजना अधिकारी बच्चू लाल गुप्ता,पहाड़ी महेंद्र कुमार पटेल सहित संबंधित अधिकारी व महिलाएं मौजूद रहीं।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.