उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकर नगर
अम्बेडकरनगर प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों एक युवक गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रिफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना क्षेत्र के पहितीपुर बाजार में लक्ष्मी पूजन का आयोजन किया गया था। रविवार की शाम को प्रतिमा विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकालीं गई थी। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु डीजे बजाते हुए जा रहे थे की किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में राज पुत्र विश्वनाथ और सचिन पुत्र शैलेंद्र गुप्ता को काफी चोटें आई। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां राज की हालत खराब होने पर लखनऊ रिफर कर दिया गया। विवाद की सुचना पर कई थानो की पुलिस मौके पर पहुंची वहीं अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार मिश्र ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और जरुरी दिशानिर्देश दिया।
रिपोर्ट-विमलेश विश्वकर्मा अंबेडकर नगर
You must be logged in to post a comment.