विद्यार्थी परिषद ने मनाया स्त्री शक्ति दिवस।

उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर

जौनपुर।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जौनपुर ने रानी लक्ष्मबाई जयंती को स्त्री शक्ति दिवस के रूप में तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के तिलकप्लेस के मैदान में मनाया।कार्यक्रम का नेतृत्व जिला एस०एफ०डी संयोजक कौतुक उपाध्याय ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विभाग संयोजक डेज़ी सिंह रहीं व कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष डॉ राजश्री सिंह ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विभाग संयोजक डेज़ी सिंह ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए ।आज के समाज में जहां महिलाओं के अंदर असुरक्षा की भावना है वहीं भारत में ऐसी भी वीरांगनाएं रही थी ।जिनका जीवन प्रेरणादायक रहा है।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे कौतुक उपाध्याय ने कहा भारतीय वसुंधरा को गौरवान्वित करने वाली झांसी की रानी वीरांगना लक्ष्मीबाई वास्तविक अर्थ में आदर्श वीरांगना थीं। सच्चा वीर कभी आपत्तियों से नहीं घबराता है। प्रलोभन उसे कर्तव्य पालन से विमुख नहीं कर सकते। उसका लक्ष्य उदार और उच्च होता है। उसका चरित्र अनुकरणीय होता है। अपने पवित्र उद्देश्य की प्राप्ति के लिए वह सदैव आत्मविश्वासी, कर्तव्य परायण, स्वाभिमानी और धर्मनिष्ठ होता है। ऐसी ही थीं वीरांगना लक्ष्मीबाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डॉ० राजश्री सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी को आशीष और शुभकामनाएं दिया।
उक्त अवसर पर प्रिंस त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी, अंकित यादव, अनिकेश मौर्य, पवन सोनकर, अभिषेक पांडेय, उत्सव सिंह, प्रियांशु सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

उत्तर प्रदेश सम्पादक अभिषेक शुक्ला