नए थानाध्यक्ष का स्वागत कर गीता भेंट किए पवन तनय मिश्रा

उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर

जलालपुर।थाना जलालपुर जौनपुर का चार्ज लेने पर सत्य प्रकाश सिंह जी को अंतरराष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन के पदाधिकारियों ने अंग वस्त्र औऱ श्रीमद्भागवत गीता भेंट कर सम्मानित किया व बधाई दिया अश्वनी मिश्रा व पवन तनय मिश्रा के नेतृत्व में थाने में पहुंचे सदस्यों ने थानाध्यक्ष को विधि व्यस्था बहाल करने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया और थानाध्यक्ष से बेहतर शासन की उम्मीद जताई.सदस्यों ने यह निश्चय किया कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और सम्मान बढाने के लिए औऱ क्षेत्र को अपराध मुक्ति करने के लिए एक दुसरे का सहयोग करेंगे. समाज के लिए कार्य करना एक गौरव की बात है जँहा मौके पर चौकी इंचार्ज पराऊगंज जुगल किशोर रॉय जी, लालता प्रसाद जी , उमेश सिंह जी तथा संगठन के पदाधिकारी जौनपुर के जिलाध्यक्ष विकास सिंह जी , प्रदेश अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन अश्वनी मिश्रा , अंतरराष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन पुलिस पब्लिक रिलेशनशिप सेल प्रदेश अध्यक्ष पवन तनय मिश्रा , कार्यकारिणी अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन शुभम पांडेय जी , परमीत सिंह जी, अमन सिंह जी ,जिला उपाध्यक्ष राजन मिश्रा आदि उपस्थित थे

उत्तर प्रदेश सम्पादक अभिषेक शुक्ला