उत्तर प्रदेश( दैनिक कर्म भूमि) जनपदमहराजगंज-
सोहगीबरवा सेंचुरी के मरचहवा बीट में प्यास नदी के मछरियहवा घाट के पास रविवार को वन विभाग की टीम व वन तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। फायरिंग के बाद वन तस्कर फरार हो गए। इसके बाद वन विभाग की टीम ने बीस बोटा साखू व स्लीपर बरामद किया। वन सुरक्षा टीम रविवार को वन एवं वन्य जीवों के सुरक्षा के लिए गस्त करते हुए मरचहवा बीट में पहुंची थी। प्यास नदी के मछरियाहवा घाट पर साखू का बीस बोटा व स्लीपर के साथ कुछ लोगों को देखा। वन कर्मी मोर्चा संभाल लिए। इसके बाद तस्कर भागने लगे। इस दौरान फायरिंग भी हुई। लेकिन तस्कर नदी के रास्ते भागने में सफल हो गए। इस बरामदगी में वन सुरक्षा प्रभारी कासिम अली, रामफेर वन दरोगा, राजेश यादव, वीरेंद्र, मनीराम, प्रेम सागर पटेल मौजूद रहे!
👇👇👇👇👇👇👇👇
रिपोर्ट राष्ट्रीय हेड राजेश कुमार मौर्य जनपद महाराजगंज उत्तर प्रदेश
You must be logged in to post a comment.