उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) अम्बेडकर नगर।
आपको बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के अम्बेकरनगर जिले में जौनपुर से आ रहे बारातियों पर कुछ लोगों ने हमला किया और बारातियों को वापस ले जाने की धमकी देने लगें। बारातियों के ऊपर फायरिंग भी की गई। हमलावरों का मकसद बारात को वापस भेजना था। वो बारात को दुल्हन के घर तक नहीं जाने दे रहे थे। इस घटना के बाद सभी लोग डर कर बारात वापस ले कर चले गए।
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई
बारात वापस लौट जाने पर लड़की के मामा (महेंन्द्र कुमार अग्रहरि)
ने इस मामले पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और वर कन्या की फिर से शादी कराने की मांग की। कुछ लोगों ने इस घटना पर लूटपाट की भी आशंका जताई है।
यू पी पुलिस इन सभी बातों को ध्यान में रखकर मामले की पूरी जांच पड़ताल कर रही है।
घटना की पूरी जानकारी
दरअसल रात के लगभग 9 बजे बारात महरुआ से होती हुए आ रही थी। ये बारात जौनपुर के शाहगंज के निवासी अभयराम अग्रहरि के बेटे बाबी की थी। इन्होंने अपने बेटे की शादी भिटी के समथा चौराहे के पास रहने वाले सूबेदार अग्रहरि की बेटी रूबी से करवा रहे थे।
बारात दोस्तपुर मार्ग पर पहुंचते ही दो तीन बाइक पर सवार कुछ अनजान लोग आ कर फायरिंग करके बारात रोकने की कोशिश करने लगे और वापस जाने की धमकी दे रहे थे। लेकिन सभी बाराती बिना डरे समंथा के लिए रवाना हो गए। हमलावरों ने उनका पीछा करके दूल्हे के कार पर फायरिंग करने लगे। ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठाकर दूल्हे को बचा कर भाग निकला। इसके बाद वहां शोर शराबा होने लगा। सभी बाराती जान बचने के लिए खेतों में घुस गए और खजुरी बाजार के तरफ भागे। हला दंगा सुनकर सभी गांव वालों ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन सब बच निकले। इस घटना के तुरंत बाद ही पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।
रिपोर्ट-विमलेश विश्वकर्मा अम्बेडकर नगर।
You must be logged in to post a comment.