राजस्थान (दैनिक कर्मभूमि) बारां छीपाबडौद तहसील क्षेत्र के ब्लॉक के राजकीय विद्यालय हरनावदा में रासेयो के सेवार्थीयों द्वारा बांसवाड़ा ज़िले के कलिंजरा में बिजली विभाग की लापरवाही से 11केवी की जर्जर लाइन का तार टूटने से एक युवा स्कूल जाती शिक्षिका की मौत हो गयी।घटना में शिक्षिका के जिंदा जलते हुये मौत हो गयीं,रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी शंकर लाल नागर नें बताया कि आज के समाचार पत्रों से घटना का पता चला प्रिंट मीडिया अखबारों में छपा फ़ोटो देखा जो किसी के भी ह्रदय को हिला देंनें वाला था।रासेयो के द्वारा आज शिक्षिका को व्याख्याता कमल किशोर,लखन लाल माली ओर शंकर लाल नागर द्वारा मृतक आत्मा को आत्मा के रंग लाल पुष्पों से श्रद्धांजलि देकर परम पिता शिव से मृतक शिक्षिका की आत्मिक सद्गति के लिए प्रार्थना की गयीं।रासेयो योजना की ओर से ब्लॉक के सेवार्थीयों नें राज्य सरकार के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से मांग की गयीं की शिक्षिका की मौत के लिए अजमेर डिस्कॉम को जिम्मेदार मानते हुये जिम्मेदारों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो तथा नीलम के परिवार को 1करोड़ मुवावजा राशि देवें ओर नीलम की 5 साल की बेटी को बिजली विभाग गोंद लेकर सम्पूर्ण शिक्षा का भार उसकी सरकारी नोकरी लगने तक उठावें।विद्यालय स्टॉफ के सदस्यों ने भी मृतक शिक्षिका के प्रति संवेदनाएं प्रकट की गयीं ओर ईश्वर से पीछे छुटे परिवार को सम्बलन प्रदान करनें की 2मिनट का मोन रख कामना की गयीं।
रिपोर्टर कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद
You must be logged in to post a comment.