लोकतंत्र के लिए सरकार का तानाशाही रवैया दुर्भाग्यपूर्ण जगदीश राय

उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर

पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश राय नजरबंद

जौनपुर। सोमवार को जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी द्वारा निकली जाने वाली किसान यात्रा के मद्देनजर भारी पुलिस बल ने सुबह से ही सपा के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय को उनके घर पर नजर बंद कर दी हैसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर जफराबाद में किसान आंदोलन की तैयारी कर रहे सपाइयों पर पुलिस ने पहरा बिठा दिया है। पूर्व मंत्री जगदीश राय के घर समेत नेताओं को पुलिस ने घरों में नजरबंद कर दिया है। घरों के अंदर मौजूद सपा नेताओं पर बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। सुबह सूरज निकलने से पहले ही पुलिस ने उनके घरों के बाहर तैनात कर दी गई है।

कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय के घर को पुलिस छावनी तब्दील कर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस मौके पर श्री राय ने कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों से हम सपाई डरने वाले नहीं हैं। सरकार सभी वर्ग का उत्पीड़न कर रही है। इतिहास गवाह है जिस सरकार ने अन्नदाताओं का अपमान किया है, उसका पतन हो गया है। श्री राय ने कहा कि सपा सदैव किसानों, बेरोजगारों, युवाओं, व्यापारियों, शिक्षकों सहित समाज के हर वर्ग की हितैषी रही है। प्रदेश की जनता सपा विकासवादी की नीतियों के प्रति विश्वास जताते हुए 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करते हुए विकास के लिए समर्पित राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाकर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में अपना अहम योगदान देने का काम करेगी।

उत्तर प्रदेश सम्पादक अभिषेक शुक्ला