उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भरतकूप के व्यापारियों ने फूल मालाओं से किया स्वागत

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद पंडित श्याम बिहारी मिश्र के भरतकूप पहुंचने पर व्यापारियों ने फूल मालाओं से लादकर किया स्वागत।इस मौके पर भरतकूप के विकास के लिए भरतकूप के अध्यक्ष श्रीराम गुप्ता ने 6 सूत्री मांगों रखा। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मिश्र ने कहा कि व्यापारियों के मान,सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना व्यापार मंडल का मुख्य लक्ष्य है।उन्होंने भरतकूप को औद्योगिक क्षेत्र घोषत करवा चित्रकूट के इकलौते क्रशर उद्योग को हर तरह से संरक्षण देने का भरोसा दिलाया।इस मौके पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र,प्रदेश मंत्री मुकुल अग्रवाल,वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा),कार्यालय प्रभारी सुनील पांडेय,संयुक्त महामंत्री चारू चंद्र खरे, मंडल उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल,जिला अध्यक्ष ओम केशरवानी,जिला उपाध्यक्ष सुनील द्विवेदी,जिला महामंत्री सुशील गुप्ता,प्रदीप गुप्युवा जिलाध्यक्ष राहुल गुप्ता, महामंत्री दिलीप केशरवानी,नगर अध्यक्ष धर्मचंद्र गुप्ता,किराना संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, भरतकूप के अध्यक्ष श्रीराम गुप्ता,प्रधान राजकरन पटेल, प्रधान गैवीशरण, कल्लू सिंह आदि सैकड़ो व्यापारी मौजूद रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट