उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकर नगर
अंबेडकरनगर। यातायात विभाग जाम की समस्या से निपट ते हुए शुक्रवार लगभग 10:00 बजे नो एंट्री में घुसी ट्रक को हिदायत देते हुए चालान कर दिया । बताते चलें कि जिला मुख्यालय पर जाम की समस्या काफी गंभीर बनी रहती है ।जिसको लेकर यातायात विभाग पूरे दिन हलकान रहता है। जिसमें मुख्यालय पर सभी सड़कों पर आने जाने वाले लोगों को काफी मशक्कत करना पड़ता है। और जाम को खुलवाने के लिए यातायात विभाग के सिपाही पूरे दिन परेशान रहते हैं।जाम की समस्या का कारण बड़े वाहनों का नो एंट्री में प्रवेश करने से ही होता है। जिससे परिवहन विभाग इन पर नकेल कसने के लिए पूरी तत्परता से लगा हुआ है। शुक्रवार कि सुबह लगभग 10:00 बजे पुरानी तहसील तिराहे पर यातायात विभाग अपनी ड्यूटी पर तैनात ही हो रहा था की उसी समय नो एंट्री में ट्रक आ पहुंची।ट्रक के पहुंचते ही यातायात विभाग के सिपाही ब्रिजेश पासवान ने ट्रक को रुकवा कर चालक को हिदायत देते हुए ₹5000 का चालान किया। इसी तरह से यदि बड़ी गाड़ियों के ऊपर नकेल कसी जाए तो जाम की समस्या से छुटकारा मिल सकता है ।और नो एंट्री में होने वाले एक्सीडेंट से भी निजात मिल सकती है।अभी कुछ दिन पहले नो एंट्री में बसखारी रोड पर प्रवेश किए बड़ी ट्रक द्वारा एक बाइक सवार को टक्कर मार देने से बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत हो गई थी। यदि ट्रक नो एंट्री में ना प्रवेश करता तो इस प्रकार की घटनाएं कम हो सकती हैं।
रिपोर्ट- विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरोचीफ अंबेडकर नगर
You must be logged in to post a comment.