उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकर नगर
अम्बेकरनगर_अकबरपुर-दोस्तपुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार रात रामपुर सकरवारी में एक तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित बिजली के पोल से टकरा गई। इससे न सिर्फ पोल व ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होकर धराशायी हो गया बल्कि जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई। जीप में सवार तीन यात्रियों को चोटें भी आ गईं। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। गुरुवार रात अकबरपुर की तरफ से एक तेज रफ्तार जीप दोस्तपुर की ओर जा रही थी।
रामपुर-सकरवारी बाजार में जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से टकरा गई। इससे पोल क्षतिग्रस्त होकर धराशायी हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर दुकानदार मौके पर पहुंचे। जीप भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जीप में पांच लोग सवार थे। इनमें से तीन लोगों को चोटें भी आ गईं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि गनीमत रहा कि कोई बड़ा हादसा नही हुआ। घटना के समय आपूर्ति बहाल थी, लेकिन टक्कर के बाद किसी गड़बड़ी के चलते आपूर्ति बाधित हो गई।
इसके अलावा यह घटना रात में होने के चलते घटनास्थल पर सन्नाटा था। यदि दिन में यह हादसा होता तो कई लोगों की जानें भी जा सकती थीं। जानकारी मिलने पर बेवाना पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। इसके बाद वे सब दूसरे साधन से गंतव्य की ओर चले गए। उधर, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से करीब 300 आबादी की आपूर्ति ठप पड़ गई। शुक्रवार शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।
रिपोर्ट- विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो अंबेडकर नगर
You must be logged in to post a comment.