मुस्लिम सेवा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने इंसाफ अली

राजस्थान (दैनिक कर्मभूमि) बारां छीपाबड़ौद मुस्लिम सेवा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने इंसाफ अली कस्बे के युवा समाजसेवी को उनकी मेहनत और ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए मुस्लिम सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज मासूलदार की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष आरिफ भाटी काजी के द्वारा मुस्लिम सेवा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर इंसाफ अली को नियुक्त किया । प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में मुस्लिम सेवा संघ को राजस्थान में मजबूती प्रदान करें। इनकी नियुक्ति पर मोहम्मद रफीक,कालू अली,हरिशंकर सुमन, असगर अली नगर पालिका उपाध्यक्ष मांगरोल, हस्सान खान वार्ड पार्षद छबड़ा, रफीक मोहम्मद, नूरुल हसन अटरू,प्रदेश कोर कमेटी सदस्य अब्दुल हादी खान, मोहम्मद सलाम,शहादत अली हरनावदा शाहजी अब्दुल रशीद,मुराद खान आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।

रिपोर्टर कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद