राजस्थान राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) बारां छीपाबड़ौद भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश व्यापी आव्हान के तहत एवँ भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा व मंडल अध्यक्ष मुरारी लाल नागर के निर्देशानुसार भाजयूमो के तत्वावधान में आज प्रातः 11 बजे मोदी की मन की बात लाइव सुनने का कार्यक्रम समस्त बूथों पर रखा गया है।
हितेश कुमार वैष्णव, देवेंद्र गुर्जर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात में उन्होंने देश के नागरिकों आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के लिए जागरूक किया अनेको उदाहरण दिए ।प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को खेती में नई तकनीक से खेती करने का आग्रह किया। देश में स्वच्छता के लिए किए गए सफलतम प्रयासों के बारे में लोगो से चर्चा की।प्रधानमंत्री मोदी कि यह मन की बात इस वर्ष 2020 की अंतिम मन की बात थी।इस कार्यक्रम दौरान सदस्यता अभियान संयोजक देवेंद्र गुर्जर, ई बुक प्रभारी हितेश कुमार वैष्णव, हरिओम राठौर, नरवर सिंह गुर्जर, अर्जुन धाकड़, युवराज हाड़ा, ओम प्रकाश नागर, जितेंद्र कुशवाह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद
You must be logged in to post a comment.