भारत सरकार व प्रदेश सरकार का बुन्देलखण्ड के विकास के लिए खुला खजाना उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। हमारी सरकार ने दलाली व कमीशनबाजी बंद कर दी है इसीलिए विकास कार्यों का लाभ समाज के गरीब व्यक्तियों को प्राप्त हो रहा है केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री ने जनपद चित्रकूट में 12092 लाख रूपये की परियोजनाओं का कियालोकार्पण / शिलान्यास भारतसरकार व उत्तर प्रदेश सरकार का खजाना बुन्देलखण्ड के विकास के लिए खुला है विकास हमारी प्राथमिकता है। बुन्देलखण्ड व प्रदेश के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है। उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य ने उपरोक्त विचार चित्रकूट इंटर कालेज में सम्पन्न जनसभा को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। जनसभा से पूर्व श्री मौर्य ने जनपद चित्रकूट में 12092 लाख रूपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने 1107.68 लाख रूपये की लागत से  बनाये जाने वाले तरौंहा-गोबरिया-दिव्यांगविश्वविद्यालय मार्ग पर मंदाकिनी नदी पर दीर्घ सेतु, 892.33 लाख रूपये की लागत सेसगवारा भटरी मार्ग पर वाल्मीकि नदी पर दीर्घ सेतु तथा 1154.14 लाख की लागत सेबनने वाले महादेवन – नागरपुरवा मार्ग पर वाणगंगा नदी पर दीर्घसेतु,पहुॅंचमार्गतथा सुरक्षात्मक कार्य का शिलान्यास किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि  हमारी सरकारने दलाली व कमीशनबाजी बंद कर दी है इसलिए विकास कार्यों का लाभ समाज के गरीब सेगरीब व्यक्तियों को प्राप्त हो रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा माफियाओं पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी व्यक्ति विशेष की पार्टी नहीं हैअपितु यह कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं की पार्टी है। हमारी सरकार द्वारा हर घर तक नल, हर खेत तक पानी पहुॅंचाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही पूरे बुन्देलखण्ड में प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा किवर्तमान सरकार में गरीब से गरीब व्यक्ति को आवास मिल रहा है तथा उसके घर तक बिजलीपहुॅंच रही है।      उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि प्रदेश में देश व दूनिया के उद्योगपति अपने उद्योगस्थापित कर रहे हैं। इससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्राप्त हो सकेगा तथाप्रदेश का सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा। श्री मौर्य ने कहा कि चित्रकूट में चार लेन का राम वनगमन मार्ग का भी शीघ्र निर्माण पूर्ण कराया जायेगा। उन्होंने कहा किभाजपा सरकार द्वारा बुन्देलखण्ड में विकास के कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर कराये जारहे हैं तथा चित्रकूटधाम का उतना ही महत्व है जितना प्रयागराज व अयोध्या धाम का है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि चित्रकूट में संचालित सभी विकास कार्योंको गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाय। श्री मौर्य ने कहा कि चित्रकूटधाम मण्डल में 600 करोड़ रूपये के पुलों के निर्माण की  योजनाएं संचालित हैं तथा प्रदेश सरकार द्वाराप्रतिदिन 11 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। श्री मौर्य ने कहा कि मऊ मेंमहिलाघाट पर कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है तथा इस पुल का कार्य शीघ्र पूर्ण होसकेगा। इससे अयोध्याधाम तक जाने में किसी प्रकार की कठिनाई नही होगी।      उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 18 हजार करोड़ रूपये की धनराशि सीधेकिसानों के खातोें में भेजी गई है। वर्तमान सरकार द्वारा 40 करोड़ गरीब व्यक्तियों के जनधन खाते खोलने का कार्य किया गया है। इसी प्रकार आयुष्मान भारतयोजना में 60 करोड़ लोगों के इलाज की व्यवस्था की गई है तथा कोई भी गरीबव्यक्ति इलाज के अभाव में नहीं मरेगा।      उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इसीलिए सौ में साठ हमारा है बाकी में बंटवाराहै। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाई स्कूल व इंटर की परीक्षा में टाॅप 20स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के घरों तक डा0 ए.पी.जे.अब्दुल कलाम गौरव पथ योजना के अंतर्गत सड़कों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसी प्रकारसेना व पुलिस में शहीद होने वाले व्यक्तियों के घरों तक भी सम्पर्क मार्ग निर्माणकराये जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर परपदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के घर तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कराया जा रहाहै। श्री मौर्य ने कहा कि आज देश का सिर किसी के सामने नहीं झुकता है, यह नकेवल मोदी का सम्मान है अपितु देश के 125 करोड़ लोगों का सम्मान है। इसअवसर पर उप मुख्यमंत्री ने बरगद का पेड़ लगाकर वृक्षोरोपण किया।लोकनिर्माण राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने उप मुख्यमंत्री जी का स्वागत करते हुए कहा कि कर्वी नगर के चारों ओर रिंगरोड का निर्माण कराया जाये। विधायक मऊ-मानिकपुर आनन्द शुक्ला ने भी उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर परभाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र,अध्यक्ष जिलासहकारी बैंक बद्री प्रसाद त्रिपाठी, सदसय गोसेवा आयोग कृष्ण कुमार सिंहभोले,लवकुश चतुर्वेदी, रंजना उपाध्याय,दिनेश तिवारी,योगेश जैनइत्यादि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन आलोक पाण्डेयने किया। इसअवसर पर पूर्व सांसद रमेश चन्द्र द्विवेदी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कर्वी नरेन्द्रगुप्ता, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, सनील सिंह,जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय,पुलिस अधीक्षकअंकित मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी अमितआसेरी, उप जिलाधिकारी कर्वी राम प्रकाश, अपर उप जिलाधिकारी राज बहादुर, उपनिदेशक सूचना चित्रकूटधाम मण्डल बांदा भूपेन्द्र सिंह यादव, लोक निर्माण विभाग/उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य जन प्रतिनिधि तथाबड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट