*मिल प्रशासन पर गंभीर आरोप,4 दिन से ठंड में बैठे तौल कर्मचारियों की नहीं ली किसी ने भी सुध**तौल कर्मचारियों की चेतावनी,अब परिवार व बच्चों सहित बैठेंगे धरने पर*

उत्तर प्रदेश( दैनिक कर्म भूमि) मुजफ्फरनगर में दरअसल चरथावल विकासखंड में तौल कर्मचारियों ने मिल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए 4 दिन से हड़ताल कर रखी है कड़ाके की सर्दी में रात में भी तोल कर्मचारी खुले आसमान के नीचे सोने पर मजबूर हैं कड़ाके की सर्दी में बैठे तोल कर्मचारियों की 4 दिन से किसी भी अधिकारी व मिल प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली है तौल कर्मचारियों की मांग है कि उनका मानदेय बढ़ाने केसाथ ही अपने क्षेत्रों के आसपास के केंद्रों पर भेजा जाए वहीं उन्होंने किसी भी तोल कर्मी के साथ कोई भी दुर्घटना हो जाने पर मुआवजे दिए जाने आदि मांग की है 4 दिन बाद कोई सुनवाई न होने व तौल कर्मचारी की कोई सुध न लेने पर तौल कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं 4 कर्मचारी रोज भूख हड़ताल पर बैठेंगे। वही तोल कर्मचारियों ने मांगे न मांगी जाने पर आत्मदाह की चेतावनी भी दी है तौल कर्मचारियों का आरोप है कि मिल प्रशासन द्वारा उन्हें धमकियां दिलवाई जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह अपने परिवार और बच्चों सहित हड़ताल पर बैठ जाएंगे।

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
रिपोर्ट नेशनल हेड राजेश कुमार मौर्य मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश