उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के निर्देशन में अवधेश कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना पहाड़ी तथा उनकी टीम द्वारा मु0अ0सं0 187/2020 धारा 302/323/504/120 बी व 30 शस्त्र अधिनियम के वाँछित अभियुक्त कमलेश रैकवार पुत्र रामखिलावन रैकवार निवासी प्रसिद्धपुर थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट को अलाकत्ल रायफल 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी ।
उल्लेखनीय हैं कि दिनाँक 29.12.2020 को समय लगभग 20.30 बजे थाना पहाड़ी अन्तर्गत ग्राम प्रसिद्धपुर में को कमलेश रैकवार द्वारा आपसी विवाद पर अपनी लाइसेंसी राइफल से अशोक कुमार सिंह व उनके भतीजे शुभम सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी गयी था तथा कमलेश रैकवार के पुत्र राहुल रैकवार द्वारा कमलेश रैकवार को पकड़ने का प्रयास करने वाले आकाश सिंह व उसकी मां को लाठी मारकर घायल कर दिया था। इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पहाड़ी में मु0अ0सं0 187/2020 धारा 302/323/504 भादवि0 बनाम कमलेश रैकवार पुत्र रामखिलावन, राहुल पुत्र कमलेश रैकवार निवासीगण प्रसिद्धपुर पंजीकृत किया गया था एवं विवेचना के दौरान धारा 120 बी व 30 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये थे। प्रभारी निरीक्षक थाना पहाड़ी तथा उनकी टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुये दिनाँक 03.01.2021 की रात्रि में 20.15 बजे चौसठ माता मंदिर लौहदा के पास से घटना के मुख्य अभियुक्त कमलेश रैकवार पुत्र रामखिलव को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, अभियुक्त के कब्जे से आलाकत्ल रायफल 315 बोर व 01 कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। यह अभियुक्त घटना के बाद से फरार चल रहा था। इस घटना से सम्बन्धित दूसरे अभियुक्त राहुल रैकवार उपरोक्त को दिनाँक 02.01.2021 को गिरफ्तार कर लिया गया था।
*बरामदगीः-*
आलाकत्ल लाईसेंसी रायफल 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस
*गिरफ्तारी करने वाली टीमः-*
1. अवधेश कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना पहाड़ी
2. वरि0उ0नि0 तपेश कुमार मिश्रा
3. उ0नि0 संदीप कुमार सिंह
4. उ0नि0 शिवमणि मिश्रा
5. आरक्षी प्रवीण कुमार पाण्डेय
6. आरक्षी दीपक कुमार विश्वकर्मा
7. आरक्षी चालक मधूसूदन पाठक
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.