दैनिक कर्म भूमि( उत्तर प्रदेश)–भाजपा नेता शरद कुमार बब्लू सिंह के सहयोग से लगी मूर्ति
शाहजहांपुर। रौजा ब्लाक प्रमुख पति शरद कुमार सिंह ने कहा कि उनका एक सपना आज पूरा हो गया है। इसमें शासन और प्रशासन की अहम भूमिका रही है। इस मूर्ति स्थापना यज्ञ में सर्व समाज का योगदान रहा है। श्री सिंह ने बताया कि सात जुलाई को अपने भाई नवनीत कुमार सिंह अनिल सिंह चौहान व प्रमोद सिंह के साथ जयपुर गए थे और मूर्ति का आर्डर किया था। जो रविवार की रात शाहजहांपुर पहुंची है। उन्होंने बताया कि मूर्ति पर करीब तेरह लाख रूपये की लागत आई है जबकि मूर्ति लाने पर खर्च हुए हैं। मूर्ति की ऊंचाई पन्द्रह फुट है। श्री सिंह ने बताया कि उनका एक और सपना है कि वह भी शीघ्र पूरा होगा जब महाराणा प्रताप भवन के साथ हिंदू सम्राट शिवाजी महाराज की मूर्ति स्थापित होगी। युवा क्षत्रिय महासभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह चौहान ने कहा कि ब्लाक प्रमुख पति व समाजसेवी शरद कुमार सिंह जनपद के महाराणा प्रताप है जिन्होंने समाज के साथ सर्व समाज के हितों के कार्य किये है। उनके इस योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
*** राज्यपाल कर सकती है मूर्ति का अनावरण ***
रौजा। चर्चा है कि प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन 18 जनवरी को क्षेत्र के विनोबा सेवा आश्रम के स्थापना दिवस पर भाग लेने के बाद महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण कर सकती हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट -विजय सिंह शाहजहांपुर
You must be logged in to post a comment.