उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। अंकित मित्तल पुलिस अधीक्षक चित्रकूट की अध्यक्षता में थाना राजापुर एवं थाना पहाड़ी में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया । थाना समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिये । भूमि सम्बन्धी विवादों को राजस्व टीम के सहयोग से निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिये गये ।
एसपी द्वारा थाना पहाड़ी में निर्माणाधीन भोजनालय का निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक थाना पहाड़ी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये ।
एसपी द्वारा थाना राजापुर में महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर रजिस्टर का अवलोकन कर नियुक्त महिलाकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये एवं भोजनालय का निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक थाना राजापुर को आवश्यक निर्देश दिये ।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.