उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन शानू गुप्ता द्वारा पहाड़ी के ग्राम बरेठी में कम्बल वितरण व स्वच्छता सन्देश गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
मुख्य अतिथि कामतानाथ मंदिर के संत मदनगोपाल दास जी ने सभी को स्वच्छता का सन्देश देते हुए कहा कि जीवन को बचाना है तो स्वच्छता को अपनाना है गन्दगी को दूर करने व नशा मुक्त होने से ही जीवन सुरक्षित होगा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे ने कहा कि मोदी योगी के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है अपने घर गाँव छेत्र व जिले को स्वच्छ सुन्दर बनाना है 2022 तक हर घर पक्का व शौचालय होगा कार्यक्रम संयोजक समाजसेवी राष्ट्रीय महामंत्री संगठन शानू गुप्ता ने सभी को स्वच्छता का संकल्प दिलाया तथा कहा कि हर व्यक्ति अपने घरों के सामने स्वच्छता की जिम्मेदारी लेगा तो निश्चित ही कम समय में भारत दुनिया का सबसे स्वच्छ सुन्दर देश होगा ।बरेठी ग्राम में सैकड़ों निराश्रित,वृद्ध ,दिव्यांगों, महिलाओं बच्चों ,माया देवी,सुखिया,गोखिया,केसरिया,पन्नी,बतसिया,शाकुन्तला,बटुआ,कोलिनीया,श्रीपाल विकलांग,लंगड़ा यादव,कामता नेत्रहीन,पंकज,बोधी, रानी,सुक्खी,आदि दो सैकड़ा लोगों को कम्बल कपड़े व साड़ियों का वितरण किया गया वहाँ उपस्थित लोगों ने सामग्री पाकर खुसी जताई व समाजसेवीयों को शुभाशीष दिया ।इस मौके पर मण्डल महामंत्री युवा शेशू जायसवाल,पहाड़ी अध्यक्ष रामप्रकाश चौरसिया,रविराज अग्रहरि,विनोद आर्य,सुनील जायसवाल,अमित गोलू गुप्ता,विष्णु गुप्ता,उज्ज्वल गुप्ता,संजय सोनी,दशरथ केसरवानी,अशोक केसरवानी, अमित काजू,राधेश्याम अग्रहरि, राकेश केसरवानी,आनन्द पटेल,कैलाश यादव,राजेन्द्र मामा,रिंकू केसरवानी,राकेश मोदनवाल, मनोज सिंह,योगेंद्र कुशवाहा ,रंजीत सिमोन आदि पदाधिकारी मौजूद रहें ।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.